Current Affairs 17th December 2021 : Daily GK Update in Hindi
1. निम्न में से किस पत्रिका ने अमेरिका की जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है ?
क. फार्च्यून पत्रिका
ख. टाइम पत्रिका
ग. नवभारत पत्रिका
घ. मूडीज पत्रिका
उत्तर ख. टाइम पत्रिका
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस राज्य में मां उमिया धाम विकास परियोजना की आधारशिला रखी है ?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. बिहार
उत्तर ख. गुजरात
3. भारतीय खेल पत्रकार महासंघ ने किस खिलाड़ी को प्रतिष्ठित एसजेएफआई पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है ?
क. कपिल देव
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. सुनील गावस्कर
घ. विनोद काम्बली
उत्तर ग. सुनील गावस्कर
4. थल सेना प्रमुख का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में ‘चीफ आफ स्टाफ कमेटी’ के चेयरमैन का पदभार संभाला है ?
क. जनरल एमएम नरवणे
ख. जनरल विजय सिंह
ग. जनरल संदीप सिंह
घ. जनरल सुजीत मेहता
उत्तर क. जनरल एमएम नरवणे
5. संयुक्त राष्ट्र के किस संगठन ने पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिया है ?
क. यूनिसेफ
ख. यूएनडीपी
ग. यूएनईपी
घ. यूनेस्को
उत्तर घ. यूनेस्को
6. केंद्रीय कैबिनेट ने कानून के तहत महिला के विवाह की उम्र को बढ़ाकर कितने वर्ष करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ?
क. 19 वर्ष
ख. 20 वर्ष
ग. 21 वर्ष
घ. 24 वर्ष
उत्तर ग. 21 वर्ष
7. केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कितने करोड़ रूपये की योजना को मंजूरी दे दी है ?
क. 36,000 करोड़ रूपये
ख. 56,000 करोड़ रूपये
ग. 76,000 करोड़ रूपये
घ. 96,000 करोड़ रूपये
उत्तर ग. 76,000 करोड़ रूपये
8. निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में ET BFSI एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 में 2 पुरस्कार जीते है ?
क. बैंक ऑफ बड़ोदा
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. डीबीएस बैंक इंडिया
उत्तर घ. डीबीएस बैंक इंडिया
9. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर और किस महिला खिलाड़ी को नवंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है ?
क. हेली मैथ्यूज
ख. अनीसा मोहम्मद
ग. देंडोरा दोत्तीं
घ. शमिलिया कोन्नेल
उत्तर क. हेली मैथ्यूज
10. निम्न में से कौन से देश की सरकार 100 प्रतिशत कागज रहित होने वाली विश्व की पहली सरकार बन गई है ?
क. जापान
ख. इण्डोनेशिया
ग. मालदीव
घ. दुबई
उत्तर घ. दुबई