Current Affairs 17th June 2022 : Daily GK Update in Hindi
1. हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की किस बैलेस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण लांच किया गया ?
क. पृथ्वी-II
ख. अग्नि-II
ग. त्रिशूल-II
घ. प्रहार-II
उत्तर क. पृथ्वी-II
2. किसे हाल ही में महाराष्ट्र के एचएसएनसी विश्वविघालय द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर से सम्मानित किया गया हैं ?
क. मुकेश अंबानी
ख. रतन टाटा
ग. गौतम अडानी
घ. अनिल अंबानी
उत्तर ख. रतन टाटा
3. किसे हाल ही में संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया ?
क. कोमल मल्होत्रा
ख. गीता देवी
ग. रबाब फातिमा
घ. सरिता गुप्ता
उत्तर ग. रबाब फातिमा
4. निम्न में से कौन सा देश अनिवार्य मृत्युदंड समाप्त करने पर सहमत हुआ हैं ?
क. बांग्लादेश
ख. मलेशिया
ग. चीन
घ. रूस
उत्तर ख. मलेशिया
5. भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट किस शहर में स्थापित की जाएगी ?
क. दिल्ली
ख. पटना
ग. रांची
घ. हैदराबाद
उत्तर घ. हैदराबाद
6. अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता हैं ?
क. 10 जनवरी
ख. 12 मार्च
ग. 16 जून
घ. 17 जुलाई
उत्तर ग. 16 जून
7. फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हरित हाडड्रोजन उघम में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी ?
क. 35 प्रतिशत
ख. 25 प्रतिशत
ग. 45 प्रतिशत
घ. 10 प्रतिशत
उत्तर ख. 25 प्रतिशत
8. किस देश की सरकार ने कोविड महामारी के चलते भारतीयों पर लगाए सख्त वीजा प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया हैं ?
क. चीन
ख. बांग्लादेश
ग. नेपाल
घ. श्रीलंका
उत्तर क. चीन
9. निम्नलिखित में से किस देश को विश्व का प्रथम उपयुक्त जैव ईधन अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता हैं ?
क. बोलीविया
ख. ब्राजिल
ग. फ्रांस
घ. फिनलैंड
उत्तर ख. ब्राजिल
10. राष्ट्रीय हॉकी टीम ने विश्व कप कब जीता था ?
क. 1953
ख. 1965
ग. 1975
घ. 1988
उत्तर ग. 1975