Current Affairs 22th October 2019 : Daily GK Update in Hindi

प्रश्न 1. शोधकर्ताओं ने किस सागर में ग्रीनलैंड के आकार के एक महाद्वीप ’ग्रेटर एड्रिया‘ की खोज की हैं ?
क. भूमध्य सागर
ख. अजोव सागर
ग. केस्पियन सागर
घ. लाल सागर
उत्तर क. भूमध्य सागर
प्रश्न 2. टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में वर्ल्ड की टॉप-500 यूनिवर्सिटीज में भारत की कितनी यूनिवर्सिटी को स्थान मिला हैं ?
क. 2 यूनिवर्सिटी
ख. 5 यूनिवर्सिटी
ग. 25 यूनिवर्सिटी
घ. 45 यूनिवर्सिटी
उत्तर क. 2 यूनिवर्सिटी
प्रश्न 3. लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को किसने चारबाग जंक्शन से हरी झंडी दी हैं ?
क. रामनाथ कोविंद
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. योगी आदित्यनाथ
घ. अमित शाह
उत्तर ग. योगी आदित्यनाथ
प्रश्न 4. माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए कर्ज देने की सीमा किसने 1 लाख रूपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रूपये कर दी हैं ?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. एशियन बैंक
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. आरबीआई
उत्तर घ. आरबीआई
प्रश्न 5. बिलासपुर हाईकोर्ट ने किस राज्य सरकार के आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर रोक लगा दी हैं ?
क. गुजरात सरकार
ख. छत्तीसगढ़ सरकार
ग. केरल सरकार
घ. पंजाब सरकार
उत्तर ख. छत्तीसगढ़ सरकार
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग को 2600 वर्ष पुरानी ईटों की चार दीवारें मिली हैं ?
क. पंजाब
ख. केरल
ग. गुजरात
घ. तमिलनाडु
उत्तर घ. तमिलनाडु
प्रश्न 7. 5 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता हैं ?
क. विश्व शिक्षक दिवस
ख. विश्व महिला सुरक्षा दिवस
ग. विश्व डाक दिवस
घ. विश्व योग दिवस
उत्तर क. विश्व शिक्षक दिवस
प्रश्न 8. आईसीसी वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज में और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में कौन से स्थान पर हैं ?
क. पहला
ख. दूसरे
ग. तीसरे
घ. पांचवे
उत्तर क. पहला
प्रश्न 9. भारत के ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टेस्ट मैचों में कितने विकेट लेने वाले बाएं हाथ के बोलर बन गए हैं ?
क. 100 विकेट
ख. 200 विकेट
ग. 250 विकेट
घ. 350 विकेट
उत्तर ख. 200 विकेट
प्रश्न 10. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किसे हाल ही में अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया हैं ?
क. ग्रेग चेपल
ख. जेम्स अडेर्सन
ग. एंडी मोल्स
घ. जोंती रोड
उत्तर ग. एंडी मोल्स