Current Affairs 29th June 2020 : Daily GK Update in Hindi

1. रेसर जेसी कॉम्ब्स के सबसे तेज स्पीड से कार चलाने के रिकॉर्ड को उनके मरणोपरांत के कितने महीने बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया हैं ?
क. 5 महीने 
ख. 10 महीने 
ग. 15 महीने
घ. 20 महीने
उत्तर ख. 10 महीने
2. जापान की डोनट रोबोटिक्स ने कितने अन्य भाषाओ में ट्रांसलेट करने वाला एक इंटरनेट-कनेक्टेड ’स्मार्ट मास्क‘ तैयार किया हैं ?
क. 5 अन्य भाषाओ
ख. 8 अन्य भाषाओ
ग. 15 अन्य भाषाओ
घ. 20 अन्य भाषाओ
उत्तर ख. 8 अन्य भाषाओ
3. हाल ही में किसने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईसीआरएस) के माध्यम से ’ईब्लड सर्विसेज ऐप‘ लांच किया हैं ?
क. रामविलास पासवान
ख. नरेंद्र मोदी
ग. डॉ. हर्ष वर्धन सिंह 
घ. नितिन गडकरी
उत्तर ग. डॉ. हर्ष वर्धन सिंह
4. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मार्च 2021 तक किस महासागर में अपना एक स्थायी सैन्य अड्डा स्थापित करने की घोषणा की हैं ?
क. प्रशांत महासागर 
ख. अरब सागर 
ग. हिन्द महासागर 
घ. अटलांटिक महासागर 
उत्तर ग. हिन्द महासागर
5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने ’मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम‘ के तहत स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए ’रिलायंस जियो टीवी‘ के साथ करार किया हैं ?
क. केरल सरकार 
ख. गुजरात सरकार 
ग. महाराष्ट्र सरकार 
घ. हरियाणा सरकार
उत्तर घ. हरियाणा सरकार
6. 29 जून को पूरे भारत में कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं ?
क. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
ख. राष्ट्रीय जनगणना दिवस
ग. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
घ. राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
उत्तर क. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
7. क्रिकेट की प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन के द्वारा जारी नई सदी के क्रिकेट के सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी की सूची में कौन टेस्ट क्रिकेट में पहले स्थान पर हैं ?
क. रविन्द्र जडेजा
ख. मुथैया मुरलीधरन
ग. शकीब अल हसन 
घ. सचिन तेंदुलकर 
उत्तर ख. मुथैया मुरलीधरन
8. भारतीय और जापानी नौसेना ने किस महासागर में खतरों से निपटने के लिए हाल ही में संयुक्त युद्वाभ्यास किया हैं ?
क. प्रशांत महासागर 
ख. अरब सागर 
ग. हिन्द महासागर 
घ. अटलांटिक महासागर 
उत्तर ग. हिन्द महासागर 
9. स्विट्जरलैंड कें केंद्रीय बैंक के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के बैंकों में धन जमा करने के मामले में कौन सा देश पहले स्थान पर हैं ?
क. चीन
ख. भारत 
ग. अमेरिका 
घ. ब्रिटेन
उत्तर घ. ब्रिटेन
10. अमेरिकी सीनेट ने किसकी सम्प्रुभता की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया हैं ?
क. जापान
ख. रूस
ग. ऑस्ट्रेलिया 
घ. हांगकांग
उत्तर घ. हांगकांग