सफलता के हैं 5 मंत्र
सफल होने के लिए अपने व्यक्तित्व में लाएं कुछ खास बातें। विफलता से डरे बिना प्रयास, रिस्क उठाने की क्षमता और संतुलित रहते हुए लगातार अच्छा करने का संकल्प सफलता के मूल मंत्र हैं। बिजनेस में सफलता का कोई बंधा-बंधाया सूत्र नहीं होता लेकिन सफल होने वाले लोगों में कुछ सूत्र निश्चित तौर पर देखने को मिलते हैं। ये सूत्र उनके व्यवहार, दिनचर्या और कामकाज के तरीकों से संबंधित होते हैं। इन सूत्रों को अपनाकर आप भी बिजनेस में अपनी सफलता के लिए एक मजबूत आधार को सुनिश्चित कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
1 खुद की आलोचना
सफलता तभी मिलेगी जब आप कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसके लिए अपने आलोचक खुद बनें।
2 विफलता से सीख
जीवन में आगे बढ़ने से वे लोग डरते हैं, जिन्हें विफलता का डर सालता है। विफलता से डरे बिना प्रयास करते चलें।
3 तारीफ का बहाव
सफलता का जादू सिर चढ़ जाए तो इंसान आगे बेहतरीन के प्रयास छोड़ देता है, इसलिए तारीफों के बहाव में भी संतुलन बनाए रखें।
4 हक न समझें
बिजनेस में किसी भी चीज को सदा रहने वाला न मानें। जरूरी नहीं कि आज जो आपके ग्राहक वफादा हैं, वे कल भी रहें।
5 एकला चलो रे
टीम लीडर का सबको साथ लेकर चलना अच्छा है लेकिन मुश्किल स्थितियों में आगे बढ़कर अकेले फैसला करना भी सीखें।