मार्केट में जमाएं अपना एकाधिकार
मार्केट में अपना एकाधिकार जमाने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट्स को कम मार्जिन के साथ बड़ी संख्या में बेचना होता है । अगर आज के दौर में आप बिजनेस मार्केट में अपना एकाधिकार जमाना चाहते हैं तो आपको खुद को और अपने प्रोडक्ट को लगातार दूसरों से अलग बनाना होता है। जब तक आप मार्केट में सबसे अनोखे रहते है , तब तक आप आपका एकाधिकार बना रहता है । आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से एक कदम आगे रहना होता है ताकि कस्टमर्स आपका प्रोडक्ट ही खरीदें । जानिए , मार्केट कैसे जमा सकते हैं अपना एकाधिकार -
प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन
अगर आप मार्केट में कोई ऐसी चीज लेकर आ रहे हैं ,जो दम नई है तो आपको उसे पेटेंट करवा लेना चाहिए ताकि दुसरे लोग उसी चीज को लेकर बिजनेस शुरू न कर सके या उसको लेकर सीमित बिजनेस ही हो सके । इससे उस बिजनेस मार्केट में आपका एकाधिकार रहेगा ।
डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क
मार्केट में एकाधिकार जमाने के लिए जरूरी है कि आपके पास एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर चैनल हो । आप सही मार्जिन के साथ अपने क्लाइंट्स या कस्टमर्स तक प्रोडक्ट हर किमत पर पहुंचा सकें । इससे आपका फायदा होगा ।
हाई कैपिटल इन्वेस्टमेंट
मार्केट में अपना एकाधिकार जमाने का एक तरीका यह भी है कि आप बड़ी लागत के साथ मार्केट में कदम रखें या अगर पहले से बिजनेस कर रहें है तो नई टेक्नोलॉजी में बड़ा निवेश करें । इससे आपके ब्रांड को पहचान मिलेगी।