एंटरप्रेन्योर्स को लिखने चाहिए अनुभव
अपने अनुभव से लिखने से आपको और दूसरों को भी फायदा होता है। अगर आप एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं तो आपको अपने अनुभव लिखने चाहिए ताकि दूसरों कोभी उनका फायदा मिल सके । अगर आप एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं तो आपको अपने सफल और अनुभव के बारे में लिखना चाहिए । इससे न केवल दूसरें आपसे प्रेरणा लेगें बल्कि आपको इंडस्ट्री के विशेषज्ञ का दर्जा भी मिलेगा । जब आप अपनी कहानी लिखेगें , तब आपके ब्रांड की पहचान भी बनेगी और आपके कस्टमर्स के साथ -साथ दूसरे लोग भी आपसे प्ररेणा लेकर आगे बढ़ सकेगें । आइए जानते हैं कि आपको क्यों लिखने चाहिए अपने अनुभव -
ब्रांड की पहचान बनेगी
जब आप अपनी कम्पनी और अपनी खुद की कहानी व अनुभव लिखते हैं , तब दूसरों को और आपके कस्टमर्स को आपके बारे में ज्यादा जानकारी मिलती हैं। इससे वह आपके आरे में गहराई से जान पाते हैं आर आपके ब्रांड को पहचान मिलती हैं । इससे आपके बिजनेस को फायदा होता हैं।
सोचने का मौका मिलेगा
जब आप अपनी कहानी और अनुभव लिखने बैठते हैं ,तब आपको अपने अतीत में झाकने का मौका मिलता है और आप यह देख पाते हैं कि आप कितनी दूर आए हैं और आपने किन मुसीबतों का सामना किया हैं।
दूसरों कों मिलेगी प्रेरणा
अपनी कहानी और अनुभव लिखने से आप दूसरों को प्ररित करते हैं। किस तरह आपने मुश्किलों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की , जब आप यह लिखते हैं, तब बहुत कुछ सीखते भी हैं।