सफलता के है 5 मंत्र 

सफल होने के लिए अपने व्यक्तित्व में लाएं कुछ खास बातें। बिजनेस में सफलता का कोई बंधा बधांया सूत्र नही होता लेकिन सफल होने वाले लोगों में कुछ सूत्र निश्चित तौर पर देखने को मिलते है। ये सूत्र उनके व्यवहार दिनचर्या और कामकाज के तरीकों से संबधित होते है। इन सूत्रों को अपनाकर आप भी बिजनेस में अपनी सफलता के लिए एक मजबूत आधार को सुनिश्चित कर सकते है और बढ़ सकते है। 

खुद की आलोचना 

सफलता तभी मिलेगी जब आप कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हो इसके लिए अपने अलोचक खुद बनें। 

विफलता से सीख 

जीवन में आगे बढ़ने से वे लोग डरते है जिन्हे विफलता का डर सालता है। विफलता से डरे बिना प्रयास करते चलें।

तारीफ का बहाव 

सफलता का जादू सिर चढ़ जाए तो इंसान आगे बेहतरी के प्रयास छोड़ देता है इसलिए तारीफों के बहाव में भी संतुलन बनाए रखें। 

हक न समझें 

बिजनेस में किसी भी चीज को सदा रहने वाला न मानें जरूरी नही कि आज जो आपके ग्राहक वफादार है वे कल भी रहें। 

एकला चलो रे 

टीम लीडर का सबका साथ लेकर चलना अच्छा है लेकिन मुश्किल में आगे बढ़कर अकेले फैलना करना भी सीखें।