हमेशा साथ रखें पेन और नोटबुक
एक पेन और पेपर आपको एक सफल एंटरप्रेन्योर बना सकते हैं । दुनिया के दिग्गज एंटरप्रेन्योर्स अपने साथ हमेशा एक पेन और नोटबुक जरूर रखते हैं । आपको भी उनकी यह आदत अपनानी चाहिए । आपको यह बात भले ही अजीब लग रही होगी लेकिन यह सच है कि बिल गेटसए रिसर्च ब्रेनसन जैसे दिग्गज एंटरप्रेन्योर्स हमेशा अपने साथ एक पेन और नोटबुक रखते हैं । उनका मानना हैं कि यह उन्हें आइडियाज रिकॉर्ड करने मेंए चीजों को याद रखने में मदद करता है । इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढती है । अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो इस टिप को फॉलो कर सकते हैं । जानिएए क्या हैं इसके फायदे -
नए आइडिया लिखें
आपके दिमाग में नए - नए आइडिया अक्सर आते होगे कि उन्हें बाद में लिख लेंगे लेकिन बाद में उन्हें भूल जाते होगे । ऐसे मेंं अगर आपके पास एक पेन और नोटबुक होगी तो आप आइडिया को तभी लिख सकेंगे और सही वक्त पर काम कर सकेंगे ।
टू डू लिस्ट नोट करें
आप अपने इस पेन और नोटबुक की मदद से अपनी रोज की टू डू लिस्ट लिख सकते हैं । काम पूरे होने पर उन्हें काट दें । ऐसा करने से आपके काम पूरे भी हो जाएंगे और आप कुछ भूलेंगे भी नहीं । इससे आपको संतुष्टि भी मिलेगी ।
अपने विचार लिखें
जब भी कहीं जाते हैं या आप किसी से मिलते हैं तो आपको कई विचार सूझते होंगे । ऐसे में आप अपने इन विचारों को नोटबुक में लिख सकते हैं और बाद में उन पर सही ढग से सोच सकते हैं । इससे आपको मिलेगी ।