फोकस बढ़ाने के लिए खुद से पूछें सवाल

सफलता पाने के लिए आपको अपने फोकस को बढ़ाना होगा। अगर आप अपने जरूरी कामों के प्रति अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कम जरूरी से अपना ध्यान हटाना होगा। एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अगर आप ऐसा कॅरियर बनाना चाहते हैं जो आपकी जिंदगी को सपोर्ट करे और आपको खुशी भी दे तो आपको अपनी रोजमर्रा की आदतों के बारे में सोचना होगा। सेल्फ केयर के बारे में बात करनी होगी क्योंकि यही आपकी जिंदगी के सभी क्षेत्रों को आधार देता है। इसमें आपका कॅरियर भी शामिल होता है। आपको फोकस बढ़ाना होगा। इसके लिए खुद से यह सवाल पूछें -

आपके लिए क्या जरूरी है

अपना फोकस बढ़ाने के लिए सबसे पहले यह पता करें कि आपके लिए क्या सबसे जरूरी है। इसका मतलब यह है कि अपने सभी कामों की प्राथमिकता तय करें। इससे आपको पता रहेगा कि आपको किस काम पर ज्यादा ध्यान देना है और कौनसा काम कम समय और फोकस से हो जाएगा।

लिस्ट में आप कंहा हैं

अपने कामों की प्राथमिकता तय करने के बाद यह पता करें ि कइस प्रायॉरिटी लिस्ट में आप कंहा पर हैं। यानी आप कौनसा काम कर रहें हैं। या किस काम तक पंहुचे हैं? इससे बचे हुए कामों पर ध्यान देने और उन्हें करने में आसानी होगी।

किसमें अच्छे नहीं हैं

यह भी पता करें कि आपको ऐसा कौनसा काम करना है या आप ऐसा कौनसा काम कर रहें हैं, जिसमें आप ज्यादा अच्छे नहीं हैं। यह पता चलने के बाद आप खुद को उस काम के लिए तैयार कर सकेंगे और फोकस कर सकेंगे।