बिजनेस प्लान में हो ये सब
बहुत से बिजनेसेज बेशक अचानक आए आइडिया से शुरू हो जाते है लेकिन इसे इस तय गति तभी मिलती है, जब आपके सामने इसका पूरा ‘बिजनेस प्लान‘ हो। इस दस्तावेज मे आपके बिजनेस से जुडे हर अहम पहलू का जिक्र होता है और बताया गया होता है कि किस क्षेत्र के लिए उन्हें किस तरह की रणनीति अपनानी है। बिजनेस प्लान में शामिल किए जाने वाले जरूरी बिंदु हैं -
बिजनेस : विजन और लक्ष्य
सबसे पहला और सबसे अहम बिंदु हे आपके बिजनेस का वर्णन। इस बिंदु के तहत आप बताते हैं कि
आपका बिजनेस है क्या ? इसके प्रति आपका विजन क्या है और आप इसे कहां लेकर जाना चाहते हैं ? विभिन्न परिस्थितियों में जब आप अनिर्णय से ग्रसित होते हैं, तब आपका यह विजन और लक्ष्य आपको दिशा दिखाता है।
संसाधन : आपकी जरूरतें
इस बिंदु के तहत आप अपने बिजनेस को खडा करने के लिए धन और श्रमबल की जरूरत का वर्णन करते हैं। इसके साथ ही आप इसमें अपने खर्च का भी ब्योरा रखेंगे।
चुनौती या समस्या
रिस्क मैनेजमेंट के प्रयास के तहत इस बिंदु में आप उन समस्याओं या चुनौतियों को लिखेंगे, जो आपके सामने है या आ सकती है। इससे इनके हल समय पर खोज लेंगे।
आगे रहने की कला
मार्केट में उतर रहे है तो प्रतिस्पर्धा तो होगी ही। इस बिंदु के तहत आप अपने सामने मौजूद कंपीटिशन का तो जिक्र करेंगे ही, साथ ही इसमें अपने प्रचार की गतिविधियो का भी वर्णन करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।