ब्लॉग के जरिए कमा सकते हैं अच्छे-खासे पैसे

अगर आप सोचते है कि ब्लॉग के जरिए आप सिर्फ खुद के विचारो को जाहिर कर सकते है और कुछ कमा नहीं सकते है तो आप गलत सोचते हैं। आज कई तरीकों के माध्यम से आप अपने ब्लॉग को अपनी कमाई का जरिया भी बना सकते हैं। बहुत से फुल टाइम ब्लॉगर, ब्लॉगस के जरिए अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं। जानें, ब्लॉग से कैसे कमा सकते हैं पैसे -

विज्ञापनों के जरिए 

अगर आपका ब्लॉग पढने वालों की संख्या ज्यादा है तो आप विज्ञापनो के जरिए पैसे कमा सकते हैं। आप एडसेंस आदि के जरिए अपने ब्लॉग पर विज्ञापन ले सकते हैं। हालांकि याद रखें कि अपने ब्लॉग पर इतने ज्यादा विज्ञापन न ले लें कि लोगो का आपका ब्लॉग पढने में दिक्कत हो और यह विज्ञापन लेखों के ऊपर आकर रूकावट बनें।

इवेंट्स और वेबिनार के जरिए

ब्लॉग के जरिए पैसे कमाने का एक और बेहतरीन तरीका है, इवेंट्स और वेबिनार को होस्ट करना। आप अपने ब्लॉग पर इन-पर्सन मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंसेज या वर्चुअल गैदरिंग्स करवा सकते हैं। इनके जरिए आपके ब्लॉग्स पर रीडर्स की संख्या भी बढेगी और आपको यकीनन प्रॉफिट भी काफी होगा।

ब्लॉग पर सर्विसेज देकर

आप अपने ब्लॉग से कई तरह की सर्विसेज भी मुहैया करा सकते हैं। आप अपने ब्लॉग रीडर्स को कोचिंग, डिजाइन, कंसल्टिंग या अन्य तरह की सर्विसेज दे सकते हैं। एक बार जब लोगो को आपकी सर्विसेज पसंद आने लगें तो आप उनसे इन सर्विसेज के बदले पैसे ले सकते हैं। इससे आपकी कमाई होने लगेगी।