अपनी डिजिटल मार्केटिंग में लाएं विविधता
बिजनेस में सफलता हासिल करने के लिए आपको अपनी डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में विविधता लानी होगी । डिजिटल मार्केटिंग में सफलता हासिल करने के लिए आपको इससे विविधता लानी होगी । इससे न केवल आप अपने टारगेट कस्टमर्स तक पहुंच सकेंगे बल्कि उन तक अपनी पहुंच भी बढ़ा सकेंगे । जरा सोचें कि अगर आप किसी एक ही डिजिटल प्लैटफार्म पर मौजूद हैं और अचानक वह बंद हो जाता है तब आप क्या करेंगे ? जानेंए क्यों विविधता लाना जरूरी हैं -
ज्यादा चैनल्स, ज्यादा पहुंच
जब आप एक से ज्यादा मार्केटिंग चैनल्स जैसे वेबसाइटए ईमेल - मार्केटिंगए विडियो मार्केटिंगए डिस्पले एडस ब्लॉग पोस्टसए सोशल मीडिया आदि के जरिए मार्केटिंग करते हैं तो आप अपने टारगेट कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाते हैं । जितने ज्यादा चैनल्स पर आप मार्केटिंग करेंगेए कस्टमर्स तक आपकी पहुंच उतनी ज्यादा होती जाएगी ।
आकलन के लिए ज्यादा डाटा
आप जितने ज्यादा चैनल्स पर अपने बिजनेस की मार्केटिंग करेंगेए कस्टमर्स के बारे में उतना ही डाटा आपके पास होगा । इस तरह से आप अपने कस्टमर्सए उनकी पसंदए उनकी जरूरतोंए उनके व्यवहार आदि को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे । जब तक आप अपने कस्टमर्स को अच्छे से समझ जाएंगे तो आप सफल जरूर होगें ।
कस्टमर्स की ज्यादा इन्वॉलवमेंट
जब आप अलग - अलग मार्केटिंग चैनल्स पर मौजूद होंगे तो आप उनके हिसाब से अलग - अलग तरह का कंटेट की विविधताए आपके कस्टमर्स को आकर्षित करेगी और बिजनेस को फायदा होगा ।