ट्रेड शोज में हैं बिजनेस अवसर

ट्रेड शोज सिर्फ एक इवेंट नही है, बिजनेस हासिल करने का बडा मंच है। ट्रेड षोज में षिरकत के दौरान सिर्फ खानापूर्ति न करें। इस मंच का इस्तेमाल अपने बिजनेस के प्रसार देने के लिए करे। ट्रेड शोज में आपकी मौजूदगी आपके बिजनेस के प्रसार के नए द्वार खोल सकती है। इसके जरिये आप सिर्फ नए ग्राहक ही नही बल्कि निवेशकों और साझेदारों को अपने बिजनेस से जुडने के लिए आकर्सित करते है। इस अवसर पर यदि आप पूरी तैयारी के साथ नही जाते है तो हजारों रूपए खर्च करने के बावजूद आप इस बडे मंच का पूरा लाभ नही ले पाते हैं। इसलिए ट्रेड शो का पूरी तैयारी करें। यह बिजनेस को प्रासार देने में सहायक होगा।
 
करें इंटरेक्शन

ट्रेड शोज  में आप लोगों के साथ संवाद करने व उन्हें अपने बिजनेस के बारे में बताने आए है। ऐसे में यदि आप चुपचाप बैठे रहेंगे या स्टॉल से गायब हो जाएगे। तो कई मौके चूक जाएगे। ट्रेड शो में आने वाले लोगों से बात करें और उन्हें अपने बिजनेस की जानकारी दें।

कॉन्टैक्ट्स

ट्रेड शोज में कई बार लोग बडी संख्या में आते है और कई बार शीड कम रहती है। अपने साथ पर्याप्त विजिटिंग कार्ड, पंफलेट, ब्रॉशर लेकर जाएं ताकि लोगों को देने में इनकी संख्या कम न पड जाए।

करें फॉलोअप    

ट्रेड शो के दौरान कई लोग आपके बिजनेस में रूचि दिखा सकते है और आपको अपना कार्ड देकर आपके कार्ड ले जा सकते है।  इन लोगों से ट्रेड शो के बाद फॉलोअप करे। इससे नई डील्स हो सकती हैं। बिना फॉलोअप के अक्सर बात आगे नही बढ पाती।