ट्रेड  शोज  में  हैं  बिजनेस  अवसर  

ट्रेड  शोज  सिर्फ  एक  इवेंट  नहीं  है बिजनेस  हासिल  करने  का  बडा  मंच  है । ट्रेड  शोज  में  शिरकत  के  दौरान  सिर्फ  खानापूर्ति  न करें । इस  मंच  का  इस्तेमाल  अपने  बिजनेस  को  प्रसार  देने  के  लिए  करें । ट्रेड  शोज  में  आपकी  मौजूदगी  आपके  बिजनेस  के  प्रसार  के  नए  द्धार  खोल  सकती  हैं । इसके  जरिए  आप  सिर्फ  नए  ग्राहक  ही  नहीं  बल्कि  निवेशकों  और  साझदारों  को  भी  अपने  बिजनेस  से  जुडने  के लिए  आकर्षित  करते  हैं । इस  अवसर  पर  यदि  आप  पूरी  तैयारी  के  साथ  नहीं  आते  हैं  तो  हजारों  रूपए  खर्च  करने  के  बावजूद  आप  इस  बडे  मंच  का  लाभ  नहीं  ले  पाते  हैं । इसलिए  ट्रेड  शोज  का  पूरा  लाभ  लेने  के  लिए  इसमें  पार्टिसिपेशन की  पूरी  तैयारी  करें । यह  बिजनेस  को  प्रसार  देने  में  सहायक  होगा । 

करें  इंटरेक्शन

ट्रेड  शोज  में  आप  लोगो  के  साथ  संवाद  करने  व  उन्हें  अपने  बिजनेस  के  बारे  में  बताने  आए  हैं । ऐसे में  यदि  आप  चुपचाप  बैठे  रहेंगे  या  स्टाल  से  गायब  हो  जाएंगे  तो  कई  मौके  चूक  जाएंगे । ट्रेड  शोज  में  आने  वाले  लोगो  से  बात  करें  और  उन्हें  बिजनेस  की  जानकारी  दें । 

कॉन्टैक्टस

ट्रेड  शोज  में  कई  बार  लोग  बडी  संख्या  में  आते  हैं  और  कई  बार  भीड  कम  रहती  हैं । अपने  साथ  पर्यापत  विजिटिंग  कार्ड, पंफलेट, ब्रॉशर  लेकर  जाएं  ताकि  लोगों  को  देने  में  इनकी  संख्या  कम  न  पड  जाए । 

करें  फॉलोअप

ट्रेड  शोज  के  दौरान  कई  लोग  आपके  बिजनेस  में  रूचि  दिखा  सकते  हैं  और  आपको  अपना  कार्ड  देकर  आपके  कार्ड  ले  जा  सकते  हैं । इन  लोगो  से  ट्रेड  शोज  के  बाद  फॉलोअप  करें । इससे  नई  डील्स  हो  सकती  हैं । बिना  फॅालोअप  के  अक्सर  बात  आगे  नहीं  बढ  पाती ।