अपने बिजनेस के लिए चुनें सही वेंडर 

बिजनेस को आगे बढाने के लिए जरूरी होता है कि आपके वेंडर सही हों जो समय समय पर आपका साथ दें  यह मायने नहीं रखता कि आप किस तरह का बिजनेस करते हैं, आपको किसी न किसी रूप में वेंडर्स पर निर्भर करना पडता है। चाहे आपको कोई आइडिया चाहिए हो या सर्विस या फिर प्रोडक्ट की जरूरत हो, ये वेंडर्स ही आपकी जरूरतें पूरी करते है। हालांकि एक ही फील्ड में कई वेंडर्स होते है और आपको इनमें से अपने बिजनेस के लिए सही वेंडर की तलाश करनी होती है जो मुश्किल हो सकता है। जानिए , आप कैसे चुन सकते हैं सही वेडर 
 
ईमानदारी से करे काम 

अपने बिजनेस के लिए ऐसे वेंडर का चुनाव करें जिसकी मार्केट में अच्छी इमेज हो और जो ईमानदार हो। ऐसे वेंडर को अपने साथ जोडने से बचें जो वादा  तो कर दे लेकिन समय पर काम पूरा न करे या आपके काम को बीच  में अटका दें। ऐसे वेंडर को अपने साथ लें जो अपनी काबिलियत और कमियों के बारें में ईमानदार हों और साथ दें। 
सही तालमेल बैठाएं 

सबसे जरूर बात यह है कि आपको और आपके वेंडर को एक दूसरे की जरूरतों के बारें में अच्छे से पता हो। जब आप एक दूसरे के बारे में अच्छे से जानते होगें तभी आप सही तालमेल बैठा पाएंगें। अतरू आप अपने लिए ऐसा वेंडर चुनें जो आपके तालमेल  बैठा पाएं। 
विशेषज्ञों को दें अहमियत 

हमेशा अपने उस कारण को दिमाग में रखें जिसकी वजह से आप वेंडर को अपने वेंडर को अपने साथ जोड रहे है। साथ ही इस बात कोभी अहमियत दें कि वह वेंडर अपनी फील्ड का विशेषज्ञ हो। वह उस फील्ड के बारे में सब जानता हो ताकि कोई उसे बहला फुसला न सके। अगर आप वेंडर विशेषज्ञ होगा तो इससे आपके बिजनेस को भी मदद मिलेगी।