सफलता के लिए क्लोज करें डील
सफलता के लिए जरूरी है कि आप अपनी सभी डील्स को हासिल करें। बिजनेस को सफलता तक पहुंचाने के लिए उसके सभी ऑडर्स एवं डील्स को फाइनल करना और पूरा करना जरूरी होता है। एक एंटरप्रेन्योर के रूप में हर कोई सफल होना चाहता है और अपने बिजनेस को सफलता दिलाना चाहता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आप दिए गए सभी कामों को समय पर पूरा करें और इसके साथ ही जब भी आपको कोई नया क्लांइट मिले या नया काम मिलें तो, उसे पाने में कोई कसर न छोड़ें। अपनी पूरी तैयारी के साथ ही किसी भी क्लाइंट से मिलें। जानिए, डील कैसे क्लोज करें -
क्लाइंट को पहचानें
जब भी आप किसी डील के सिलसिले में किसी क्लांइट से मिलने जाएं तो पहले उस क्लांइट के बारे में पता कर लें। जिससे आप मिलने जा रहे हैं, उसके बारे में जान लें कि वह कौन है और वह आपसे क्या चाहता है। उसकी कंपनी कितनी बड़ी है और वह आपको कितना काम दे सकता है?
अपनी तैयारी पूरी रखें
क्लाइंट के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के बाद अपनी पूरी तैयारी कर लें जब आप डील करने के लिए जाएं तब, आपकी तैयारी पूरी होनी चाहिए। अपने प्रोडक्ट या सर्विस से संबंधित हर सवाल का जवाब तैयार करके मीटिंग में जाएं।
जल्दबाजी न करें
अगर आपका क्लाइंट डील फाइनल करने की जल्दी करे तो उन्हें थोड़ा रोकने की कोशिश करें। डील करने में जल्दबाजी न करें। डील के सभी पॉइंट्स लिख लें और अपनी टीम से डिस्कस करें। पूरी तसल्ली के बाद ही डील करें।