बिना विवाद के सौंपें अपना फैमिली बिजनेस
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक फैमिली बिजनेस का हैंडओवर बिना किसी वाद - विवाद के आराम से होना चाहिए । अगर आप बिजनेस करते हैं और उसे अपनी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप बिना किसी विवाद के बिजनेस को अगली पीढ़ी को सौंप दें । अगर फैमिली बिजनेस का ट्रांजिशन आराम से होगा तो बिजनेस सफलता की ओर बढ़ता रहेगा । जानेंए कैसे कर सकते हैं फैमिली बिजनेस का स्मूद ट्रांजिशन -
पहले से ही तैयारी करें
जब आपको पता हो कि आपको कुछ वर्षो में जैसे 5 साल बाद अपनी अगली पीढ़ी को फैमिली बिजनेस सौंपना हैं तो उसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दें । अगली पीढ़ी को समय से धीरे - धीरे जिम्मेदारियां सौंपने लगें ताकि समय आने पर जल्दबाजी में कुछ गलत ना हों और अगली पीढ़ी बिजनेस की जिम्मेदारी को सही से सभांल सके ।
सबको बराबर ऑफर करें
फैमिली बिजनेस को अगली पीढ़ी को सौंपते समय कोशिश करें कि सभी को बराबर ऑफर करें । अगली पीढ़ी के हर सदस्य को बराबर जिम्मेदारी दें ताकि उनके बीच कोई मतभेद ना हो । अगर आप जिम्मेदारी में समानता नहीं रखेंगे तो भविष्य में परिवार के सदस्यों में विवाद हो सकता हैं जो बिजनेस के लिए सही नहीं हैं ।
प्राथमिकताओं का ध्यान जरूर रखें
फैमिली बिजनेस को हैंडओवर करते समय यह हमेशा याद रखें कि आपकी प्राथमिकता क्या हैं ? क्या बिजनेस आपके परिवार से ज्यादा अहम हैं ? आपको हमेशा परिवार को पहले रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि बिजनेस की वजह से परिवार में कोई मतभेद या विवाद ना हो पाए ।