क्लाइंट मीटिंग मे न हो डिस्टर्बेस
होम बेस्ड वर्किंग हो या फिर बाहर किसी दूसरे शहर का बिजनेस टूर ... क्लाइंट के साथ मीटिंग की जगह तय करने सबसे ज्यादा माथापच्ची वाला काम होता है। आप सुनिश्चित करना चाहते हैं किस मीटिंग के दौरान आपके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों, संदेश भी सही जाए और आस-पास के माहौल से मीटिंग में खलल भी न पडें। इसके लिए कुछ इस तरह चुनें स्थान -
रेस्तरां या कॉफी
इन मीटिंग्स के लिए कॉफी हाउसेज या रेस्तरा सबसे उपयुक्त रहते है। यहां आपको न तो खाने-पीने का अतिरिक्त खयाल रखना पडता है और न ही आस-पास के शोर-शराबे से ध्यान ज्यादा भटकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ज्यादातर कॉफी हाउसेज, रेस्तरा आदि में इंटरनेट की उपलब्धता होने लगी है। यह उपयुक्त स्थान है।
वर्चुअल मीटिंग
क्लाइंट के साथ मीटिंग के लिए आप वर्चुअल वर्ल्ड के प्रसार का लाभ उठा सकते है। बाहर जाकर क्लाइंट के साथ मीटिंग करने के बजाय यह आपको कितनी भी दूर बैठे क्लाइंट के साथ इंटरनेट के जरिए फेस टू फेस मीटिंग का अवसर देता है। इस तरह की मीटिंग्स में भी आप जरूरी निर्णय ले सकते हैं। बस तैयारी पूरी रखनी होगी।
आउटडोर मीटिंग्स
क्रिएटिव अप्रोच अपनाने और मीटिंग्स की बोझिलता खत्म करने के इच्छुक लोग आजकल आउटडोर मीटिंग्स को प्राथमिकता देते हैं। इसके तहत वे किसी सार्वजनिक पार्क आदि को चुन लेते है। इन स्थानो पर नेचर के संपर्क में रहते हुए ये मेंटली फ्रेश भी रहते है। ऐसी जगहो पर मीटिंग उस समय रखें, जब आइडियाज पर चर्चा करनी हो।