खुद पर संदेह न करें लेकिन प्लान बी तैयार रखें

किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए जरूरी है कि आप अपनी काबिलियत विश्वास करें। हालांकि, अगर आपकी कोई योजना विफल हो जाती है या उम्मीद के मुताबिक काम नही करती तो प्लान बी तैयार रखना चाहिए। इसका मतलब यह नही है कि आप खुद पर संदेह करते हैं। जानें, कैसे बना सकते है प्लान बी-

साफ करें कि आप क्या चाहते हैं  

प्लान बी बनाने का पहला कदम यह है कि आपको अपने पास मौजूद सभी विकल्पों को समझना है और जानना है कि आप क्या करना चाहते हैं। इसके बाद आप जो करना चाहते हैं उस पर फोकस करते हुए उसके बारे में जितनी हो सके जानकारी इकट्ठी करें और एक टू डू टाइमलाइन बना लें। इस तरह से आप प्लान बी आसानी से पूरा कर पाएंगे।

समय को सही से मैनेज करें

यह तो आपने पढा ही होगा कि सफल होने के लिए आपको ज्यादा मेहनत से काम करने की नही, स्मार्ट तरीके से काम करने की जरूरत होती है। भले ही आप दिन में कितन ही व्यस्त हों लेकिन अपने टास्क पर फोकस बनाएं रखे और अपने समय का सही ढंग से उपयोग करते हुए अपने प्लान बी के हिसाब से आगे बढें।

खुद व दूसरों के साथ ईमानदार रहें

एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते आपको एक अच्छे सर्पोट सिस्टम की जरूरत होती है। अगर आपका प्लान बी काम करता है तो बहुत अच्छा है। अगर नही तो आपको पूरी ईमानदारी के साथ अपनी दिशा बदल लेनी चाहिए। ऐसे में आपको अपने परिवार व दोस्तों से मदद मांगने में झिझकना नही चाहिए।