डर  से  पार  पाकर  ही  हो  सकेंगे  सफल

सफलता  पाने  के  लिए  जरूरी  है  कि  आप  अपने  सभी  डर  पीछे  छोड  दें । किसी  भी  बिजनेस  में  सफल  होने  के  लिए  जरूरी  है  कि  आप  निडरता  और  विश्वास  के  साथ  आगे  बढे ।  साथ  ही  डरों  को  पीछे छोड  दें । बिजनेस  में  सफलता  हासिल  करने  की  राह  में  कई  बार  ऐसी  चीजें  होती  हैं  जिनसे  आपको  डर  लग  सकता  है । हो  सकता  है  कि  आपको  अपने  विफल  होने  की  आशंका  से  डर  लगने  लगे  या  किसी  और  चीज  से । ऐसे  में  यह  डर  कभी  आपको  आगे  बढने  की  हिम्मत  नहीं  देगा  और  आप  दूसरों  से  पीछे  रह  जाएंगे । अगर  आप  सफलता  पाना  चाहते  हैं  तो  आपको  सभी  डर  को  हराना  होगा । जानिएए  कैसे  हरा  सकते  हैं  अपने  डर  को -
डर  का  सामना   करें  

सफलता  पाने  के  लिए  जरूरी  है  कि  आप  अपने  अपने  सभी  डर  का  हिम्मत  से  सामना  करे । जो  चीज   आपको  ज्यादा  डराएए उसे  ज्यादा  करें  ताकि  आपका  डर  दूर  हो  सके । अगर  आप  बिजनेस  में  डरते  रहेंगे  तो  कभी  आगे  नहीं  बढ  सकेंगे ।  ऐसे  में  अपने  डर  पर  जीत  हासिल  करने  की  कोशिश  करें ।

दोबारा  कोशिश  करें

किसी  भी  डर  को  हराने  का  एक  तरीका  यह  भी  है  कि  आप  बार - बार  उस  काम  को  करते  रहें । अगर  आप  एक बार  हारकर  या  विफल  होकर   डर  जाएंगे  और  उस  काम  को  दोबारा  नहीं  करेंगे  तो  आप  बिजनेस  को  आगे  नहीं  ले  जा  सकेंगे ।

हार  को  स्वीकार  करें

अगर  आपको  बिजनेस  में  विफलता  का  सामना  करना  पडता  है  तो  अपनी  विफलता  को  स्वीकार  करें  और  आगे  बढें । विफलता  से  डरे  नहीं  और  नहीं  हार  के  डर  से  आगे  बढना  छोडें । अपने  डर  को  हमेशा  के  लिए  पीछे  छोडं  दें ।