अपने बिजनेस के लिए यूं जुटाएं फंड्स
एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपना पहला कदम रखते हुए और अपना स्टार्टअप शुरू करते वक्त आपको सबसे ज्यादा जरूरत फंडस की होती है। इन्हीं के जरिए आप अपने बिजनेस को अच्छे से चला पाते हैं और अपने प्रोडक्ट या सर्विस को बेहतर बना पाते हैं। हालांकि फंड्स जुटाना इतना आसान नही होता। आपको इसके लिए काफी मेहनत करनी पडती है और तब जाकर आपको अपने स्टार्टअप के लिए पैसा मिलता है। जानिए, कैसे जुटा सकते है फंड्स-
एंजल इन्वेस्टिंग
अगर आपके पास अपने बिजनेस को आगे बढाने के लिए फंड्स नही है तो, आप एंजल इन्वेस्टर्स की मदद ले सकते हैं। यह वह लोग होते है जो बिजनेस में अपनी अलग पहचान रखते है और उनकी इस बिजनेस में साख होती है। वह खुद काफी सफल होते है और अपने रिर्सोसेज को नए स्टार्टअप्स में इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहते हैं।
पार्टनरशिप्स
जब भी आप कोई स्टार्टअप शुरू करें और आपके पास फंड्स की कमी हो, तो आप ऐसे किसी व्यक्ति को अपना पार्टनर बना सकते है जो आपको फंड्स दे सके और जिसे उस बिजनेस की जानकारी भी हो। इस तरह से आपको बिजनेस में लिंक्स भी मिल जाएंगे, आपका काम भी आसान हो जाएगा और आपको फंड्स की कमी भी नही होगी।
बैंक फाइनेंसिंग
आजकल बहुत सी ऐसी बैंक होती हैं जो स्टार्टअप्स और छोटे बिजनेस को आर्थिक मदद देती है। इन बैंको से फंड्स हासिल करने के लिए आपके पास बेहतरीन बिजनेस प्लान होना जरूरी है। साथ ही आपके पास क्लीयर फाइनेंशियल प्रोजेक्शंस भी होनी चाहिए। अगर बैंक आपके बिजनेस प्लान से संतुष्टहो जाती है तो आपको फंड्स मिल सकते है।