पहले आइडिया के फेल होने पर यूं पाएं सफलता
आपका पहला बिजनेस आइडिया बेस्ट ना हो । जरूरी नहीं है कि आपका पहला बिजनेस आइडिया आपको सफलता दिला दे । हालाकिंए इससे आपको हार नहीं माननी चाहिए । हर एंटरप्रेन्योर अपने आइडिया पर पूरी तरह संतुष्ट होने और काम करने के बाद ही उसके आसपास बिजनेस शुरू करता हैं लेकिन कभी - कभी आपका पहला बिजनेस आइडिया काम नहीं करता और आप विफल हो जाते हैं । ऐसे में आपको हार नहीं माननी चाहिए और हिम्मत एवं सावधानी के साथ दूसरे आइडिया पर काम करना चाहिए । जानिए कि पहला आइडिया विफल होने के बाद किस तरह से सफल हो सकते हैं -
पहला आइडिया भूल जाएं
जब आपका पहला बिजनेस आइडिया विफल हो जाएंए तब आपको उसके गम में ही नहीं डुबे रहना चाहिए । आपको उसे भुलाकर किसी दूसरे आइडिया पर काम शुरू करना चाहिए । जब तक आप पहला आइडिया भूलेंगे नहींए तब तक आप फिर से बिजनेस शुरू करने की सोचेगे नहीं ।
अपनी स्किल्स पर ध्यान दें
यह सच है कि आपको पहले आइडिया में विफलता मिली लेकिन आपको इसे पीछे छोड़कर अपनी स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए । आपको खुद पर विश्वास रखना चाहिए और स्किल्स को बेहतर बनाना चाहिए । इससे सफलता मिलेगी ।
अपने अदांज में लीड करें
हो सकता है कि जब आपका पहला आइडिया विफल होए तब आप को लगें कि आप में नेतृत्व क्षमता नहीं हैं । हालाकिंए यह सही नहीं हैं । आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए और बिजनेस को अपने अंदाज में लीड करना चाहिए ।