बढाइए अपनी फायदे वाली नॉलेज
प्रोफेनल फील्ड मे आने के बाद नई चीजें सीखते हुए, उनका जुडाव अपने पेशे से देखना जरूरी है। वर्ना समय बर्बाद ही होगा।
कहीं आप ऐसा तो नहीं सोचते कि एक बार नौकरी लगी या बिजनेस शुरू हुआ तो पढाई.लिखाई और ट्रेनिंग खत्म। यदि आप सोचते है और इस पर अमल भी करते है तो आप अपने आगे बढने के अवसरों को बाधित करते है। लगातार नई चीजें सीखिए। हां, इतना ध्यान रखें कि पेशे से जुडी जो नई चीजें आनप सीख रहे हैं, वे आपके लिए उपयोगी भी होनी चाहिए , वर्ना तो समय बर्बाद होगा।
नया स्किल
जिस फील्ड में आप काम कर रहे हैं, उससे जुडे सभी स्किल्स आपके पास हों, ऐसा तो हो नहीं सकता। कुछ न कुछ ऐसा होता ही है, जिसमें आपकी दक्षता नहीं होती। आप अपने फील्ड से जुडे उस स्किल में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें अभी तक आप कमजोर रहे हैं।
नया बदलाव
हर फील्ड हर समय एक सा नहीं रहता। इसमें समय के साथ बदलाव आते रहते हैं। आप इन बदलावों के अनुरूप खुद को ढालते हुए नई तकनीकों के बारे में सीख सकते है। इससे आप अपने बिजनेस को नए बदलावों के अनुरूप ढाल पाएंगे।
नया लक्ष्य
अपने बिजनेस के विस्तार के लए या मौजूदा बिजनेस में सुधार के लिए आप समय.समय पर नए लक्ष्य तय कर सकते है। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए . नए कौशल सीखिए और जानकारी जुटाइए। यह बिजनेस को आगे ले जाएगी।