सफलता के लिए खुद को रखें फोकस्ड
सफलता के लिए जरूरी है कि आप काम के प्रति फोकस्ड रहें । अगर आपको किसी भी चीज पर ध्यान लगाने में दिक्कत होती है तो आपको इस कमी को सुधारना होगा तभी आप सफल हो सकेंगे । एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए जरूयी है कि आप जो भी काम करें या जिस भी प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लें, उस पर ध्यान लगाकर काम करें । अगर काम करते वक्त आपका ध्यान काम पर नही होगा, तो वह काम बिगड सकता है या उससे कोई गलती हो सकती है । यह आपके बिजनेस के लिए खतरना साबित हो सकता है । अत: यह सीखना जरूरी है कि आप फोकसड कैसे रह सकते है -
समय को ट्रैक करें
आपको यह देखना होगा कि आप अपना समय कैसे बिताते हैं । अपने समय को ट्रैक करने के लिए आप नए टूल्स की मदद ले सकते हैं या एक्सल स्प्रेडशीट बना सकतें हैं । इससे आपको पता चलेगा कि आपका कितना समय कहां जाता है और आप जरूरी कामों पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे ।
ग्रोथ के लिए समय दें
अगर आप अपने बिजनेस को सिर्फ चला रहे हैंए तो यह याद रखें कि आप न तो खुद आगे बढ रहे हैं और न बिजनेस को बढा रहे हैं । अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी समय निकालें । इससे आपको फोक्स्ड रहने की एक वजह मिलेगी ।
ढंग से प्लानिंग करें
किसी भी काम को शुरू करने से पहले पूरे हफ्ते की योजना बनाएं । यह तय करे कि आपको कब कौनसा काम करना है और उस पर कितना समय लगाना है । इससे आप ध्यान लगाकर काम कर पाएंगे और आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढेगी ।