काम  के  बीच  जरूर  ले  वेकेशन

काम  के  बीच  खुद  को  तरोताजा  करने  के  लिए  वेकेशन  जरूरी  हैं ।  जिस  तरह  से  आप अपने  काम  में  व्यस्त  रहते  हैं  और  उसे  जरूरी  मानते  हैंए उसी  तरह  से  तरोताजा  रहने  के  लिए  छुटियां  भी जरूरी  हैं । अपने  सभी  कामों  को  पूरा  करनाए डेडलाइन  मीट  करनाए देर  रात  काम  करनाए मीटिंग्स  करना  आदि  एक  एंटप्रेन्योर्स  के  जीवन  में  अहम  हिस्सा  हैं ।  हालांकिए इन  सब  कामो  के  बीच  एंटरप्रेन्योर्स  खुद  के  लिए  समय  निकालना  अक्सर  भूल  जाते  हैं । इस  वजह  से  कई  बार  उनकी  प्रोडक्टिकवटी  पर  असर  पड़ता  हैं । अपनी  प्रोडक्टिविटी  बढ़ाना  चाहते  हैं  तो  वेकेशंस  पर  जरूर  जाएं । जानेए क्यों  जरूरी  है  वेकेशंस  पर  जाना -

बोरियत  से  छुटकारा

जब  आप  बहुत  समय  तक  एक  ही  काम  करते  रहते  हैं  तो  आपको  बोरियत  होने  लगती  है । ऐसे  में  वेकेशंस  पर  जाकर  आप  खुद  को  बोरियत  से  छुटकारा  दिला  सकते  हैं । इस  तरह  से  जब  आप  काम  पर  लौटते  हैंए तब  आप  नए  जोश  के  साथ  काम  कर  पाते  हैं । 

खुद  को  पाने  का  अवसर

अधिकतर   एंटरप्रेन्योर्स  अपने  बिजनेस  और  काम  को  लेकर  काफी  सीरियस  होते  हैं  लेकिन  खुद  के  लिए  समय  निकालने  को  हल्के  में  लेते  हैं । इस  खुद  को  अहमियत  नहीं  देते । वेकेशंस  के  दौरान  आप  खुद  के  लिए  समय  निकाल  पाते  हैं ।ं

उदाहरण  पेश  करें

जब  आप  अपने  काम  के  बीच  में  ब्रेक  लेते  है  और  वेकेशंस  पर  जाते  हैं  तो  आप  अपने  एम्प्लाइजॅ  के  लिए  एक  उदाहरण  पेश  करते  हैं  कि  काम  के  साथ - साथ  खुद  के  लिए  भी  समय  निकालना  चाहिए । इससे  काम  भी  बेहतर  ढंग  से  हो  पाता  हैं ।