कंटेट क्रिएटर्स के लिए स्पीड बढाना जरूरी 

अगर आप एक कंटेट क्रिएटर के तौर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने कंटेट पर मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही आपको अपने काम में तेजी भी लानी होगी। यानी आपको स्पीड के साथ बेहतर कंटेट देना होगा। जब आप ज्यादा कंटेट देंगे तो क्लाइंट से आपको ज्यादा काम मिलेगा और अगर आपका काम बेहतर हुआ तो आपको ज्यादा क्लाइंअ्स मिलेंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप कंटेंट देने की स्पीड बढा सकते हैं- 

 खुद की ज्यादा कद्र करें

सफल होने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप खुद अपनी कद्र करें। जब तक आप खुद अपने काम की कद्र नही करेंगे, तब तक दूसरे भी आपको कमतर ही आंकेंगे। जब आप खुद की कद्र करेंगे, तो दूसरों से तुलना करने में समय बर्बाद नही करेंगे जिससे आपका काम समय पर पूरा हो पाएगा। काम मिलने पर अपनी काबिलियत के हिसाब से पैसे लें।

परफेक्शनिस्ट न बनें

यह हमेशा याद रखें कि परफेक्ट बनने के चक्कर में आप पैसा बनाने की अपनी काबिलियत को कम कर देते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको जो काम दिया गया है, आप उसे सही न करें। इसका अर्थ यह है कि जब आपको कंटेंट से संबंधित कोई काम दिया जाए तो सिर्फ एक बेहतर शब्द ढूंढने में अपना सारा समय व्यर्थ न कर दें। परफेक्ट बनने से ज्यादा जरूरी है, समय पर काम पूरा करके देना।

खुद का समय नोट करें

आप कोई कंटेंट अपने क्लाइंट को कितने समय में दे रहे हैं, इसे नोट जरूर करें। जल्दी लिखने का गुण अधिकतर प्रेक्टिस से आता है। इसलिए आपको जरूरत है, अपना खुद का टाइम नोट करने की। जब भी आपको किसी क्लाइंट से कोई कंटेंट राइटिंग का काम मिले तो उसे पूरा करने में आपको कितना समय लगता है, वह नोट करें। इस तरह आपको पता चल पाएगा कि आप किस तरह का काम कितनी देर में पूरा कर लेते हैं। इसके बाद आप अपनी स्पीड को सुधारने की दिशा में काम कर सकते हैं। अपने लिए एक समय सीमा तय करें और उसी समय में कंटेंट देने की कोशिश करें।