प्रतिस्पर्धा की गैरमौजूदगी न करे नुकसान
मार्केट स्पेस में प्रतिस्पर्धा न होने की स्थिति पहली नजर में भले ही अच्छी लगे पर इसमें कई नुकसान भी संभव है।
एक ऐसा बाजार , जहां आपके जैसी सर्विसेज देने वाला कोई और हो ही ना३३ ऐसी कल्पना करना तो अच्छा लगता है क्योंकि वहां सिर्फ आपका ही राज होगा। न किसी से पिछडने की टेंशन और न ही हर दम अपनी सेल्स के आंकडों के निरीक्षण की। अपने राज की बात सुनने में भले ही अच्छी लगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की गैरमौजूदगी वाली यह स्थिति नुकसान भी कर सकती है। यहां बताई चीजों में आपको कही ज्यादा नुकसान उठाना पड सकता है.
काम में नयापन
जब मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने वाला कोई नहीं होता तो बहुत बार लोग बिजेनस में कोई नयापन लाने की कोशिश नहीं करते। उन्हें लगता है कि इस क्षेत्र में हम ही टें्रड सेट कर सकते है और जिस तरह से हम सर्विस दे रहे हैं, वही ठीक है। यदि आप ऐसे क्षेत्र में है ,जिसमें प्रतिस्पर्धा नहीं है, तो भी नयापन लाते रहें। इससे आप हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
प्राइस सेटिंग
बिजनेस के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होने पर एक.दूसरे के बीच कीमतें कम करने की होड रहती है , ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके । यह प्राइसे सेटिंग कीमतों को सही स्तर पर बनाए रखती है, जिससे ग्राहकों को भी लाभ मिलता है । इसके अभाव में बिजनेस पर्सन कीमतों को सही नहीं लाते और कई ग्राहक छूटते जाते है। कीमतें सही होना जरूरी हैं।
प्रतिस्पर्धा न होने की स्थिति में अक्सर मनमानी करने वाली स्थिति आ जाती है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान ग्राहकों की शिकायतों का उचित निपटान नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारे अलावा ये ग्राहक किसी के पास जा ही नहीं सकते।