अपने बिजनेस के लिए पैरेंट्स को करें राजी

अगर आप पारंपरिक कॅरियर की राह से हटकर कुछ नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं और आपके पैरेंट्स इससे खुश नहीं है तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उन्हें इसके लिए राजी करें। आपको उन्हें समझाने की कोशिश करनी होगी और उन्हें अपने आइडिया के प्रति आश्वस्त करना होगा ताकि उनके सारे संदेह दूर हो जाएं और वह आपको आपके सपने को पूरा करने की अनुमति दे दें। जानते हैं कि आप अपने अभिभावकों को अपने सपने के प्रति कैसे राजी कर सकते हैं-

तुरंत अपना जॉब न छोड़ें
 

जब आप यह तय कर लें कि आपको किस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करना है तो तुरंत ही उसकी ओर न भागें और न ही तुरंत अपनी नौकरी छोड़ें।  इससे आपके पैरेंट्स को शॉक लग सकता है और हो सकता है कि इस वजह से वह आपको स्टार्टअप शुरू करने के लिए रजामंदी ही न दें।

पैरेंट्स को राजी करने के लिए 

थोड़ा धैर्य रखें और अपनी नौकरी जारी रखें। धीरे-धीरे नौकरी के साथ-साथ अपना स्टार्टअप शुरू करें और पैरेंट्स को मनाने की कोशिश करें।

पैरेंट्स से बात करें

अपने पैरेंट्स को अपने स्टार्टअप के प्रति मनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उनसे सीधे बात करें। उन्हें अपने आइडिया से प्रेरित करने की कोशिश करें और उन्हें समझाएं कि आप खुद का बिजनेस क्यों शुरू करना चाहते है, और आप इससे क्या हासिल करना चाहते हैं। 

अपने सभी खर्चे खुद उठाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके पैरेंट्स आपके स्टार्टअप शुरू करने के निर्णय में आपका साथ दें तो आपको पहले से ही अपने सभी खर्चे खुद उठाने शुरू कर देने चाहिए। यदि आप अपने खर्चे का पैसा पैरेंट्स से लेते हैं तो यकीनन उन्हें इस बात का संदेह होगा कि आप अपना बिजनेस सही तरह से चला पाएंगे या नहीं और आप उसके खर्चे निकाल पाएंगे या नहीं। अगर आप अपने खर्चे खुद उठाएंगे तो आप अपने पैरेंट्स को विश्वास दिला सकेंगे।