परीक्षा  की  तैयारी  में  जुटे  हैं  तो  पिज्जा - बर्गर  से  परहेज  करें

बोर्ड  की  तैयारी  -  बोर्ड  परीक्षाएं  शुरू  होने  में  अब  कुछ  ही  दिन  बचे  हैं । इसी  बीच  में  होली  का  त्यौहार  भी  आ  रहा  हैं । त्यौहार  के  दौरान  बच्चों  के  खानपान  पर  बड़ा  असर  पड़ता  है । इसलिए  परीक्षा की  तैयारी  कर  रहे  बच्चो  को  अपने  स्वास्थ  का  विशेष  ध्यान  रखना  चाहिए । बोर्ड  परीक्षाओ के  दौरान  छात्र स्वास्थ  का  कैसे ध्यान  रखें, इस  पर  मानसी  मिश्रा  की  रिपोर्ट़....

डाइट  चार्ट  ऐसे  बनाएं

सुबह  8.30 से 9 बजे तक  -  12 वीं  के  छात्र  सुबह  उठते  ही  पहले  एक  ग्लास  सादे  पानी  में  नींबू  और  शहद  डालकर  पीयें । इससे  शरीर  का  मेटोबोलिज्म  सही  रहेगा । वहीं, 9 बजे तक  नाश्ता  जरूर  कर  लें । इससे  ध्यान  लगा  रहेगा । नाष्ते  में  दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, ओटस  या  केनोवा  ले  सकते  हैं । साथ  ही, प्रोटीन  के  लिए  एक  अंडा  या  पनीर  का  सेवन  कर  सकते  हैं ।

दोपहर  1.30  से  2  बजे  तक -   बच्चे  खाने  में  चावल, दाल, सब्जी  व  रोटी  के  साथ  दही  और  सलाद  जरूर  लें । इसके  अलावा, सीडस  में  सनफ्लावर  या चिया  सीडस  को  भूनकर  खाएं ।

शाम  4  से  4.30 बजें  तक  -  छात्र  एक  ग्लास  दूध  और  नाश्ते  में  भुना  चना, अंकुरित  दाल  या  पनीर  का  टुकड़ा  ले  सकते  हैं ।
रात  8  बजे  से  पहले  डिनर छात्र  डिनर  में  खिचड़ी, मिक्स  दलिया,  दाल, सब्जी, दही, दूध  या सूप  के  साथ  बादाम  लें  सकते  हैं । 
 
ध्यान  रखें
 
  • छात्र  अगर  रात  में  3  बजे  तक  पढ़ाई  कर  रहा  है  तो  वह  हल्की  कॉफी  ले  सकता  हैं । 
  • अगर  नॉवेज  हैं  तो  दोपहर  में  चिकन  का  सेवन  कर  सकते  हैं । रात  में  नानॅवेज  खाने  से  बचें ।
  • कॉफी - चाय  कम  से  कम  लें । कॉफी  डीहाइड्रेट  करती  है । इसकी  जगह  ग्रीन  टी  लें  सकते  हैं ।  
 
इनसे  बचें 
 
  • तली  हुई  चीजें, कैंपा  कोला, पिज्जा, पास्ता, बर्गर, भटूरा  आदि । 
  • कम  से  कम  मिर्च - मसाले  का  सेवन  करें ।