अच्छे मेंटर के लिए जरूरी हैं कुछ खासियत
एक अच्छा मेंटर आपको सफलता दिलाने में आपकी मदद करता हैं । एक अच्छा मेंटर आपको बहुत कुछ सिखाता है आपकी मदद करता है और जरूरत पडने पर आपको सही सलाह देता हैं । सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आपको एक अच्छे मेंटर की जरूरत होती है । यह वह शख्स होता है जो आपको सफलता की राह पर आगे बढने में मदद करता हैं । आपका मेंटर आपको सही समय पर सही सलाह देता है । आप चाहें कोई भी हों किसी भी उम्र के हों आपको बिजनेस में आगे जाने के लिए मेंटर की जरूरत पडती ही हैं । हालांकि एक अच्छे मेंटर में यह खासियत होनी बहुत जरूरी हैं -
उदारता है जरूरी
आपका मेंटर कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो उदार हो । जो कुछ वह जानता है उसे वह शेयर करना चाहे और करने में जरा भी कंजूसी न करें । वह ऐसा शख्स बिल्कुल नहीं होना चाहिए जिससे अगर आप कुछ पूछें तो वह बहाने बनाए या आपको उस बात का सही जवाब ही न दें ।
ईमानदार हो मेंटर
जिस भी व्यक्ति को आप अपना मेंटर बनाएं वह ईमानदार होना चाहिए । यानी ऐसा व्यक्ति जो आपको सही सलाह दें । साथ ही वह आपके बारे में अपनी ईमानदार राय दे । सिर्फ सराहना करने के बजाय आपकी कमियां भी बताए ।
समझदार होना भी जरूरी
सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका मेंटर समझदार हो । उसे पता हो कि किस स्थिति में क्या करना है और उसे कैसे संभालना हैं । साथ ही वह जानता हो कि किस समस्या से कैसे बाहर निकलना हैं । इसके अलावा वह कॉन्फिडेंट भी हो ।