अच्छे मेंटर के लिए जरूरी हैं कुछ खासियत
एक अच्छा मेंटर आपको सफलता दिलाने में आपकी मदद करता है। एक अच्छा मेंटर आपको बहुत कुछ सिखाता है, आपकी मदद करता है और जरूरत पड़ने पर आपको सही सलाह देता है। सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आपको एक अच्छे मेंटर की जरूरत होती है। यह वह शख्स होता है जो आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ने में मदद करता है। आपका मेंटर आपको सही समय पर सही सलाह देता है। आप चाहें कोई भी हों, किसी भी उम्र के हों, आपको बिजनेस में आगे जाने के लिए मेंटर की जरूरत पड़ती ही है। हालांकि, एक अच्छे मेंटर में यह खासियत होनी बहुत जरूरी हैं -
उदारता है जरूरी
आपका मेंटर कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो उदार हो। जो कुछ वह जानता है, उसे वह शेयर करना चाहे और ऐसा करने में जरा भी कंजूसी न करे। वह ऐसा शख्स बिल्कुल नहीं होना चाहिए, जिससे अगर आप कुछ पूछें, तो वह बहाने बनाए या आपको उस बात का सही जवाब ही न दे।
ईमानदार हो मेंटर
जिस भी व्यक्ति को आप अपना मेंटर बनाएं, वह ईमानदार होना चाहिए। यानी ऐसा व्यक्ति जो आपको सही सलाह दे। साथ ही वह आपके बारे में अपनी ईमानदार राय दे। सिर्फ सराहना करने के बजाय आपकी कमियां भी बताए।
समझदार होना भी जरूरी
सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका मेंटर समझदार हो। उसे पता हो कि किस स्थिति में क्या करना है और उसे कैसे संभालना है। साथ ही वह जानता हो कि किस समस्या से कैसे बाहर निकलना है। इसके अलावा वह कॉन्फिडेंट भी हो।