फ्रीलांसर के रूप में स्थिरता से मिलेगी सफलता
अगर आपने कभी एक फ्रीलांसर के रूप में काम किया है तो आप जानते होंगे कि एक फिक्स सैलरी, टाइम, फायदे आदि को छोड़कर फ्रीलांसिंग करना कितना मुश्किल होता है। पहले कुछ महीनों में तो खासकर एक फ्रीलांसर को खुद को स्थापित करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। जानिए, किन तरीकों से आप स्थिरता हासिल कर सकते हैं-
परिवार और दोस्तो से बात करें
जब भी आप फ्रीलांसर के रूप में अपने बिजनेस की शुरूआत करें तो इस बारे में अपने परिवार और दोस्तो से बात करना न भूलें। हो सकता है कि परिवार या दोस्त क्लाइंट्स ढूंढने में आपकी मदद कर सकें अगर ऐसा हुआ तो नया होने के बावजूद आपके फ्रीलांस बिजनेस को शुरूआती महीनों में ही एक बेहतरीन शुरूआत मिल सकती है।
जॉब बोर्ड्स पर पोस्ट करें
फ्रीलांसर के तौर पर शुरूआत करने के बाद जॉब बोर्ड्स जैसे अपवर्क, लिंक्डइन जॉब्स, इंडीड आदि पर पोस्ट जरूर करें। शुरूआत में आपको इन बोर्ड्स से फ्रीलांस काम मिल सकता है। हो सकता है कि लोग कि लोग इस तरीके को काम का न मानते हों, लेकिन आपके शुरूआती दौर में यह आपके लिए काम का साबित हो सकता है।
अपना पोर्टफोलियो तैयार करें
अधिकतर फ्रीलांसर्स यह गलती करते हैं कि वह अपना पोर्टफोलियो नहीं बनाते और न ही केस स्टडीज के बारे में सोचते हैं। पोर्टफोलियो के लिए आप बड़े ब्रांड्स या बिजनेस के लिए कुछ समय मुफ्त में काम कर सकते हैं और उसके बाद उनसे प्रमाण-पत्र मांग सकते है, जो आगे आपके काम आएगा।