चुनौती से ही निखरेगी प्रतिभा
एंप्लॉइज के सामने नए चैलेंज रखकर निखारें उनकी प्रतिभा । ऑफिस में आपने अलग - अलग क्षमता वाले एंप्लॉइज नियुक्त किए होंगे । इनमें कुछ लोग काम को जल्दी कर लेते होंगे तो कुछ को इसी काम में ज्यादा समय लग जाता होगा । सबकी क्षमताएं एक सी नहीं है लेकिन क्षमताओ के विभिन्न स्वरूपों को निखारने के लिए आप सहयोग जरूर दे सकते हैं । आपको इनके सामने चुनौतियां पेश करनी होंगीए ताकि इनकी अपनी क्षमताओं में कई तरह से निखार आ सकें ।
बढाएं स्पीड
आप जानते हैं कि किसी प्रोजेक्ट को पूरा करनें में टीम दस दिन लेती है । आप उन्हें इसी काम को आठ दिन में पूरा करने का टारगेट दे सकतें हैं । ऐसा कर पाने वाली टीम को पुरस्कृत किया जा सकता है । इससे टीम के अंदर उत्साह का संचार होगा काम भी समय पर पूरा होगा । हालाकिं विस्तृत समय सीमा वही रखें । वर्कप्लेस पर एंप्लॉइज के सामने नए -नए चैलेंज रखकर आप प्रोडक्टिविटी तो सुधारते ही हैं, साथ ही उनकी क्षमता भी बढातें हैं ।
बढाएं दायरा
किसी एक फिल्ड विशेष का काम देखने वाली किसी टीम की जिम्मेंदारीयों में वैरायटी लाकर आप उनकी क्षमताओ का दायरा बढा सकते हैं । जैसे टाइपिंग करने वाले को ही प्रूफ रीड्रि का काम सौंप दिया जाए ।
बढाएं इनोवेशन
आज के दौर में किसी प्रतिभा का मूल अभिप्राय उसकी इनोवेटिव अप्रोच से लगाया जाता है । आप किसी काम को बेहतर ढग से अंजाम देने के लिए इनोवेटिव आइडिया लाने का कंपीटिशिन करवा सकतें हैं ।