वर्कफोर्स मैंनेजमेंट के तीन प्वॉइंट

टीम लीटर की काबिलियत तभी काम आती है, जब उसकी टीम और उसमें अच्छा खासा तालमेल हो । कई टीम्स में यह तालमेल गायब रहता है । इसका नतीजा यह होता है कि टीम अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्षन नहीं कर पाती । इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप तीन बिंदुओं पर विषेस तौर पर काम करे । ये बिंदु टीम लीडर और वर्कफोर्स के बीच के समीकरणों को मजबूत बनाते है, जो सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं ।

जिम्मेदारीयां रहें क्लीयर 

टीमलीडर और टीम मेंबर्स के बीच अनबन की स्थिति तब पैदा हो जाती है  जब सबके उनकी जिम्मेदारियां स्पस्ट तौर पर नहीं बताई जाती है । इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने टीम मेंबर्स को उनकी जिम्मेंदारीयां स्पस्ट तौर पर बता दे । यह सब लिखित में होना चाहिए और इन कामों के लिए उनकी डेडलाइंस श्ी निर्द्यारित कर देनी चाहिए ।

बना रहे संवाद 

टीम में गडबड तब आती है, जब टीम मेंबर्स और टीम लीडर के बीच संवादहीनता आ जाती है। इस स्थिति में न आपको टीम मेंबर्स के सामने पेष आ रही समस्याओं का पता चल पाता है न ही उन्हे आपकी उम्मीदों का । इसलिए आपको टीम के साथ नियमित संवाद की परंपरा को बनाए रखना चाहिए।

टैंलेंट का सम्मान

बहुत बार टीम को तब नुकसान उठाना पडता है, जब किसी अच्छे खासे टैलेंटेड व्यक्ति को उसकी क्षमताओ के अनुरूप कोई काम नहीं दिया जाता । इस स्थिति को अपनी टीम में आने देने से रोकें। अपने टीम मेंबर्स को उनकी क्षमताओं के अनुरूप काम दें और उनके अच्छा काम करने वालो का सम्मान श्ी करें। इससे टीम को प्रेरणा मिलेगी।