बिजनेस में जरूरी है भरोसा 

अपने बिजनेस से प्यार करना, उसके एक.एक फैसले की जानकारी रखना और हर रणनीति खुद तय करना यह शुरूआत में गलत नहीं है लेकिन अगर बिजनेस के प्रसार के दौरान भी यह अप्रोच जारी रहती है तो प्रसार और प्रदर्शन का बैलेंस गडबडा सकता है। इसलिए जब कदम आगे बढाएं तो अपने काम की जिम्मेदारियां सौपने के लिए एक्सपर्ट्स , फ्रशर्स ,मैनजर्स और  कंसल्टेंट्स पर यकीन करना सीखिए। 
 
फोकस बनाएं 

आपको किसी नए शहर में शाखा खोलने के दौरान दोनों शहरों के कामों में एक साथ उलझ जाएंगे तो किसी न किसी बिजनेस को नुकसान होगा ही। ऐसे में बेहतर होगा कि किसी विश्वस्त व्यक्ति को पुराने शहर के बिजनेस की देखरेख की जिम्मेदारी  देकर पूरी तरह से नए शहर पर फोकस किया जाए। आप इससे उलट भी कर सकते है। 

न चलें अकेले 

बिजनेस में सबसे खास और सबसे जरूरी होना सुनने में अच्छा है लेकिन अगर आपकी गैरमौजूदगी आपके बिजेनस को नुकसान पहुचाती है, तो आपका यूनीक होना अच्छा नहीं है। ऐसे चुनिंदा लोगों की खास टीम तैयार करें , जो आपकी अनुपस्थिति में अलग.अलग कामों को संभाल सके। 
 
निखरेगा टैलेंट 

जब आप गैरमौजूदगी में किसी को अपने द्वारा संभाल जाने वाला महत्वपूर्ण काम सौंपेग , तो इस स्थिति में वह एंप्लाई खुद को निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण समझेगा। इस बडी जिम्मेदारी को निभाने में वह पूरी कोशिश करेगा कि अच्छे से अच्छा प्रदर्शन किया जाए। इस तरह आपका भरोसा उनकी छिपी प्रतिभाओं की झलक दे जाएगा।