क्या आपमें छिपा है एक लीडर 

कुछ खास गुणों के दिखाई देते ही किसी व्यक्ति को लीडरशीप में माहिर बताया जाने लगता है। 
टीम लीडर्स का चयन करते समय बॉसेज टीम के सदस्यों के कुछ विशेष गुणों पर गौर करते है। वे ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहते है जो टीम की क्षमताओं का तो भरपूर प्रयोग करे ही साथ ही सबके बीच तालमेल बनाकर भी चले। इस सबके बीच उसका सबसे महत्वपूर्ण काम यानी टारगेट कंपलीशन किसी भी तरह प्रभावित नहीं होना चाहिए। लीडरशीप के लिए ये गुण जरूरी हैं.

काम का जुनून 

कोई भी टीम लीडर अपनी टीम के मेंबर्स में तभी उत्साह जगा सकता है।, जब वह जनून और उत्साह रखता हो। यदि वह खुद ही ढीले.ढाले रवैये वाला लगेगा तो टीम मेंबर्स को प्रेरित नहीं कर पाएगा।इसलिए अक्सर बॉसेज एनर्जेटिक टीम लीडर्स को चुनते हैं, जो दूसरों में भी ऊर्जा जगाएं। 

बात का पक्का

टीम लीडर पर टीम का यकीन टिका होता है। ऐसे में यदि टीम लीडर की अपनी बातों से हर दूसरे दिन पलटता रहेगा, तो टीम के सदस्य उसकी बातों पर यकी नही नहीं करेगें। बात के पक्के और आत्मविश्वासी व्यक्ति को बॉसेज टीम लीडर बनाना पसंद करते है क्योंकि लोग इनमें और इनके निर्णयों में पूरी निष्ठा के साथ यकीन रखते हैं। 
 
धैर्य का धनी 

टीम लीडर में ऊर्जा व उत्साह होने के अलावा सबसे जरूरी चीज है. धैर्य। यदि कोई टीम लीडर संकट में धैर्य बनाकर नहीं रख पाता तो वह टीम को कैसे मार्गदर्शन देगा ? धैर्य रखने वाले टीम लीडर्स विफलताओं से डरे बिना इस बात पर गौर करते है कि हाथ में क्या है और कैसे इस स्थिति में बेस्ट प्रदर्शन किया जा सकता है ?