जब हायर करें पहला एम्प्लॉई
खुद की कंपनी के पहले एम्प्लॉई को हायर करना मुश्किल काम हैं । जब आप अपनी खुद की कंपनी के लिए पहला एम्प्लॉई हायर करते हैं तो इस पूरी प्रकिया में आपको हिम्मत से आगे बढ़ना चाहिए । हो सकता हैं कि अपनी कंपनी के लिए पहला एम्प्लॉई हायर करते वक्त आप डर रहें हों क्योकि आप पहली बार किसी को हायर कर रहे हैं । लेकिन आपको ऐसा करते समय हिम्मत से काम लेना चाहिए । आपको ऐसा एम्प्लॉई हायर करना चाहिए जो आपके बिजनेस को आगे ले जाने में आपका साथ दे सके । हालांकिए आपको भी अपने पहले एम्प्लॉई का साथ देना चाहिए । जानिएए पहले एम्प्लॉई के साथ कैसे पेश आएं -
उसका पैशन भी है जरूरी
जो आप कर रहे हैंए उसके प्रति पैशन होना बहुत जरूरी हैं । हालांकिए आपको समझना चाहिए कि आपका पैशन हर किसी से मेल नहीं खाता और यह ठीक हैं । जब अपना पहला एम्प्लॉई हायर करें तो कोशिश करें कि वह आपके पैशन को समझे । साथ ही आप भी उसके पैशन का समर्थन करें ।
एम्प्लॉई का साथ दें
जब आप अपने एम्प्लॉइज से यह उम्मीद करते हैं कि वह आपका साथ दें तो आपको उनका साथ भी देना चाहिए । खासकर पहले एम्प्लॉई को आप तभी अपना विश्वस्त बना पाएंगेए जब आप उसका साथ देंगे और उसे समझेगे ।
ट्रांसपेरेंट और सच्चे रहें
जब भी अपनी कंपनी के लिए पहला एम्प्लॉई हायर करें तो कंपनी की पॉलिसीए वर्क कल्चर आदि को लेकर पारदर्शी रहें । एम्प्लॉई को यह जरूर बताएं कि आप उससे क्या चाहते हैं । अपनी सच्चाई से उसका भरोसा जीतें ।