बिजनेस मेंटर में जरूर देखे ये गुर
अगर आप बिजनेस को आगे बढाना चाहते हैं तो सही मेंटर जरूर चुनें । जब आप अपने बिजनेस को सफलता की राह पर आगे बढाने के लिए मेंटर की तलाश करें तो उसमें कुछ खास गुर जरूर देखें । बिजनेस को सही दिशा में ले जाने और उसे सही मुकाम हीसिल करवाने में एक मेंटर की अहम भूमिका होती है । अगर आपका मेंटर आपका काम बेहतरीन तरीके से करता है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता । ऐसे में जब भी आप बिजनेस शुरू करें तो अपने लिए सही मेंटर का चुनाव जरूर करें जो समय - समय पर आपको सही सलाह देकर आपका मार्गदर्शन कर सके । अपने मेंटर में यह गुर जरूर देखे -
आपको चुनौती दे
एक अच्छा मेंटर वही होता है जो सिर्फ आपकी मुश्किलों को आसान ही न करें बल्कि आपको चुनौतियों का सामना करने लायक बनाए । आपका मेंटर ऐसा होना चाहिए जो आपके काम को चुनौतीपूर्ण बनाए ताकि आप उससे लडकर खुद को मजबूत बना सकें और सफल हो सकें ।
जरूरी अनुभव हो
आपके मेंटर के पास आपके बिजनेस क्षेत्र से संबंधित अनुभव होना बहुत जरूरी है । अनुभव होने पर ही वह आपकी समस्याओं को सही तरह से समझ पाएगा और उन्हें सुलझाने के लिए आपको सही सलाह दे पाएगा ।
नाए कहना जानता हो
आपका मेंटर ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए जो आपकी हर बात में हां मिलाए । एक अच्छा मेंटर वही होता है जो मुश्किल फैसले ले सके और अगर आप गलत हैं तो आपको ना कह सके । तभी आप अपनी सफलता पा सकेंगे ।