हिन्द - यूनानी ( इण्डो - ग्रीक )

1. पश्चिमोतर भारत से अनेक विदेशियों का आक्रमण मौर्योतर काल की सबसे महत्वपूर्ण घटना थीं । इनमें सबसे पहले आक्रमणकारी थे - बैक्ट्रिया के ग्रीक ( यूनानी ) जिन्हें प्राचीन भारतीय साहित्य में यवन कहा गया हैं । 
2. सर्वप्रथम यूनानी आक्रमणकारियों ने भारत के पश्चिमोतर सीमा पर स्थित हिन्दूकुश पर्वत को पार कर भारत पर आक्रमण किया । इन्डो - ग्रीक एवं बैक्ट्रियन ग्रीक के नाम से जाना जाता हैं । 
3. डेमोट्रियस प्रथम वह पहला शासक थाए जिसने 183ई. पू. के लगभग पंजाब के कुछ भागों को जीतकर साकल ( स्यालकोट ) को अपनी राजधानी बनाया । 
4. डेमोट्रियस ने भारतीयों के राजा की उपाधि धारण की और यूनानी तथा खरोष्ठी दोनो लिपियों वाले सिक्के चलाए । 
5. मिनाण्डर ( मिलिन्द ) हिन्द - यूनानी शासकों में सबसे महान था । महायान बौद्ध ग्रन्थ मिलिन्दपन्हों में मिनाण्डर के जीवन तथा उसके कार्यकलापों का वर्णन किया गया  हैं । इस ग्रन्थ में बौद्ध भिक्षु नागसेन  के साथ उसके अनात्मवाद पर दार्शनिक संलाप हैं । 
6. लामा तारानाथ की पुस्तक 'भारत में बौद्ध धर्म का इतिहास' तथा क्षेमेन्द्र की पुस्तक  'अवदाकल्पलता' भी मिनाण्डर का उल्लेख हैं । विभिन्न स्रोतो में इसे 'एशिया का संरक्षक' कहा गया हैं ।