तुर्क
1. सुबुक्तगीन प्रथम तुर्की शासक था, जिसने भारत पर आक्रमण किया था । इसी के समय जयपाल ने गजनी पर हमला किया था ।
2. सुबुक्तगीन की मृत्यु के पश्चात उसका पुत्र एवं उतराधिकारी महमूद गजनवी गजनी ( 999 - 1030 ई. ) की गददी पर बैठा ।
3. सुबुक्तगीन की विजयों से उत्साहित होकर महमूद गजनवी ने 1000 - 1027 ई. तक भारत पर 17 बार आक्रमण किया ।
4. मुहम्मद गोरी भी एक प्रमुख तुर्क आक्रमणकारी था । भारत पर उसका प्रथम आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान पर हुआ ।
5. 1178 ई. में गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया, किन्तु भीम द्धितीय ने उसे आबू पर्वत की तलहटी में अन्हिलवाड़ा के युद्ध में पराजित किया ।
6. मुहम्मद गोरी तथा पृथ्वीराज चौहान के बीच 1191 ई. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ, जिसमें गोरी पराजित हुआ । पुन: 1192 ई. में तराइन का द्धितीय युद्ध हुआ । जिसमें प्थ्वीराज चौहान पराजित हुआ ।
7. 1194 ई. में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के शासक जयचन्द पर आक्रमण किया तथा चन्दावर के युद्ध में पराजित किया ।
8. 1206 ई. में मुहम्मद गोरी की मृत्यु के पश्चात कुतुबुददीन ऐबक ने एक नए वंश "गुलाम वंश" की स्थापना की । इसके साथ ही भारत पर तुर्क साम्राज्य स्थापित हो गया ।